हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार होती हैं ये आदतें

कम उम्र में ही लोग इस रोग से पीड़ित

हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार होती हैं ये आदतें

आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों के बीच एक आम समस्या बनकर उभर रही है। कम उम्र में ही लोग इस रोग से पीड़ित हो रहे हैं। जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की रोजमर्रा की गलत आदतें हैं। हाई ब्लड प्रेशर दिल संबंधी बीमारियों के मुख्य कारणो में से एक माना जाता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि व्यक्ति अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

वर्कआउट की कमी
लाइफस्टाइल में वर्कआउट की कमी न सिर्फ मोटापा बढ़ाती है बल्कि यह आपके ब्लडप्रेशर को भी बढ़ाने का काम भी करती है। ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करें।  

अधिक नमक का सेवन
हाई बीपी के रोगियों को हमेशा नमक कम खाने की सलाह दी जाती है। नमक का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर का खतरा दोगुना बढ़ा देता है।  

तंबाकू का सेवन
तंबाकू का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को और अधिक बढ़ा सकता है। धूम्रपान  कई अन्य बीमारियों के साथ ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकते हैं।  

Read More बॉर्नविटा समेत कई ड्रिंक्स हेल्थ ड्रिंक्स नहीं, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

अधिक कैफीन
चाय, कॉफी जैसी चीजों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। चाय को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानने वाले लोगों को शायद ही इस बात का पता होगा कि यह आपके रक्तचाप को भी बढ़ा सकती है।  बहुत अधिक कैफीन का सेवन हानिकारक हो सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News