भाजपा ने की 3 प्रदेशों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा ने की 3 प्रदेशों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीनों प्रदेशों में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इनमें सुभाष पिराजीराव को महाराष्ट्र के देगलुर और के लालदिंथरा को मिजोरम के तुइरियाल सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। तेलंगाना में एटाला राजेंदर चुनाव लड़ेंगे।
 

Post Comment

Comment List

Latest News