अयोध्या की तर्ज पर चाकसू में बनेगा भव्य राम मंदिर : सोलंकी

251 लोगों की कमेटी बनाकर तैयारियां शुरू

अयोध्या की तर्ज पर चाकसू में बनेगा भव्य राम मंदिर : सोलंकी

विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि चाकसू में भी शीघ्र ही अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर बनवाया जाएगा। इसके लिए 251 लोगों की कमेटी बनाकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

चाकसू। विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि चाकसू में भी शीघ्र ही अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर बनवाया जाएगा। इसके लिए 251 लोगों की कमेटी बनाकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए चाकसू से 1100 लोगों को अयोध्या भेजा जाएगा, जो वहां राम मंदिर की डिजाइन अध्ययन कर वैसा ही मंदिर चाकसू में बनाने में मदद करेंगे। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यो पर कहा कि ये सब पालिका के पार्षदों के सहयोग से संभव हुआ है। हमने पार्टी बाजी और गुटबाजी से ऊपर उठकर चाकसू में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन महाराणा प्रताप पार्क के बारे में भी  बताया। उन्होंने चाकसू में 201 विकास कार्यों के लिए करीब 45 करोड़ के विकास कार्य शुरू कराने की जानकारी भी दी। विधायक ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट में एक भी एससी मंत्री नहीं होने के मामले पर कहा कि यह मुद्दा भी हमने चाकसू में हुए एक कार्यक्रम में उठाया था।

 अब एससी विधायक को कैबिनेट में मौका दिया गया है। सोलंकी ने कहा कि मैं भाजपा वालों के कार्य भी कर रहा हूं, क्योंकि आमजन का कार्य होना चाहिए। इससे पहले कार्यकर्ता विधायक सोलंकी को फागी मोड़ से डीजे की धुन पर नाचते गाते कार्यक्रम स्थल लेकर पहुंचे। वहीं चाकसू पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा और वाइस चेयरमैन सीताराम गुर्जर सहित पार्षदों ने विधायक सोलंकी, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष हमीद खोखर, राजेन्द्र गुर्जर, जयकिशन नारोलिया, जिप सदस्य जयनारायण अमावता, पूर्व जिप सदस्य मदन चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद नागौरी, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अजीत बुंदेला, रमेश राडोली और भरत रलावता के स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण
पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा ने कहा कि विधायक की इच्छा शक्ति के कारण ही चाकसू में 101 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है, जो एक रिकॉर्ड है। विधायक ने विकास से चाकसू क्षेत्र का नक्शा ही बदल दिया है। क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में दो-दो हैंडपंप लगाने की मांग की, जिसे विधायक ने कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सैनी ने किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एमडी सोलंकी, चाकसू मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष अवध शर्मा, युवक कांग्रेस सचिव लालाराम धाकड़, पार्षद विक्रम सांवरिया, तौसिफ अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश मूंडिया, सुरेश कोटखावदा, पूर्व पार्षद धन्नालाल वाल्मीकि, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष त्रिवेणी श्याम शर्मा व सीताराम मंडावरिया सहित पालिका के अन्य पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read More भजनलाल शर्मा का 33 दिन का तूफानी चुनाव प्रचार, 70 से ज्यादा सभाओं-रैलियों से बिछाई बिसात 

Post Comment

Comment List

Latest News