चिंता बढ़ाती आबादी

पहले स्थान पर चीन

चिंता बढ़ाती आबादी

वर्तमान में पूरी दुनिया की आबादी लगभग 7.7 अरब है, जबकि भारत आबादी के मामले में 1.4 अरब आबादी के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर है।

वर्तमान में पूरी दुनिया की आबादी लगभग 7.7 अरब है, जबकि भारत आबादी के मामले में 1.4 अरब आबादी के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर चीन है, जिसकी आबादी 1.45 अरब के करीब है। विश्व की कुल आबादी में से करीब 18 फीसद लोग भारत में रहते हैं। जाहिर है कि किसी भी देश की आबादी तेज गति से बढ़ेगी तो वहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव भी उसी के अनुरूप बढ़ता जाएगा। आंकड़ों पर नजर डाले, तो दुनिया में करीब एक अरब लोग भुखमरी के शिकार हैं। अगर वैश्विक आबादी बढ़ती रही तो भुखमरी की समस्या बहुत बड़ी वैश्विक समस्या बन जाएगी, जिससे निपटना इतना आसान नहीं होगा। बढ़ती आबादी की वजह से ही दुनियाभर में तेल, प्राकृतिक गैसों, कोयला इत्यादि ऊर्जा के संसाधनों पर दबाव अत्यधिक रूप से बढ़ गया है, जो भविष्य में खतरे का संकेत है। जिस अनुपात में भारत में आबादी बढ़ रही है, उस अनुपात में उसके लिए भोजन, पानी, स्वास्थ्य, चिकित्सा आदि सुविधाओं की व्यवस्था करना किसी भी सरकार के लिए आसान नहीं है।

आबादी संबंधी संयुक्त राष्ट्र की चौकाने वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चीन से ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। जबकि पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा। अब अनुमान से चार साल पहले ही भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाले देश के रूप में पहचाना जाएगा। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट बताती है कि कम आबादी वाले देश खुशहाल हैं, बड़ी आबादी वाले देश अनेक तरह के अभावों का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट की ताजा रिपोर्ट भारत की चिंताओं को बढ़ाने वाली है। हमारी आबादी नियंत्रण संबंधी नीतियां काफी उदार बनी हुई है, जिसकी वजह से हम बढ़ती आबादी की गति को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। चीन ने 1970 में ही एक संतान नीति को पूरी सख्ती से लागू किया था, जिसका नतीजा रही कि उसे आबादी की रफ्तार रोकने में कुछ कामयाबी मिली। फिर उसने इस नीति को वापस ले लिया, लेकिन लोगों की सोच और समझ बढ़ गई। भारत को भी अपनी नीति में कुछ बदलाव लाना चाहिए। हालांकि लोगों में जागरूकता आई है और लोग समझदारी से काम ले रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या काफी कम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री