महिला से मारपीट कर चंबल नदी में फेंका, मृत समझकर भाग गए आरोपी

होश में आने पर पति, ननदोई व भांजे पर लगाया आरोप

महिला से मारपीट कर चंबल नदी में फेंका, मृत समझकर भाग गए आरोपी

मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट गांव की रहने वाली महिला राजकुमारी की शादी 12 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह के पास रहने वाले सुनील के साथ हुई थी। जिसे उसका पति प्रताड़ित करता था।

 धौलपुर। जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव के पास चंबल नदी में सोमवार रात करीब 9 बजे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात को गांव के लोग महिला को अपने साथ ले आए और निजी स्तर पर गांव में ही उपचार कराया। जिसके बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने होश में आने के बाद अपने पति, ननदोई और भांजे पर गला दबाकर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।


महिला का आरोप है कि आरोपी उसे मृत समझ नदी में फेंक कर गए थे। घटना को लेकर मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट गांव की रहने वाली महिला राजकुमारी की शादी 12 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह के पास रहने वाले सुनील के साथ हुई थी। जिसे उसका पति प्रताड़ित करता था। कुछ दिनों पहले महिला का पति उसे अपनी बहन के घर बसेड़ी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में छोड़ गया। जहां से सोमवार को वह बेटे की तबीयत खराब बताकर महिला को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था। जिसके साथ दूसरी बाइक पर महिला का ननदोई श्रीभगवान और भांजा सचिन मौजूद था। महिला द्वारा दिए गए बयानों में बताया गया है कि मध्य प्रदेश जाने के लिए तीनों ने भूड़ा गांव के चंबल घाट पर बाइक को लगाकर नाव के आने का इंतजार करने के लिए कहा। इसी दौरान महिला के पति और उसके साथ मौजूद दोनों लोगों ने महिला से मारपीट करते हुए उसका गला दबाकर चंबल नदी में फेंक दिया। इसके बाद महिला को मरा हुआ समझकर तीनों आरोपी मौके से भाग गए। महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि महिला को एक नाव चालक ने नदी से बाहर निकाल लिया था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला के पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को भी सूचना दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग