निशक्तता या बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति का फैसला, गहलोत ने व्यक्त की प्रसन्नता

निशक्तता या बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति का फैसला, गहलोत ने व्यक्त की प्रसन्नता

गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार की तरह ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सेवा में निशक्तता या गंभीर बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय किया है। इससे आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा।

जयपुर। सरकारी नौकरी से निशक्तता या गंभीर बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने के मोदी सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रसन्नता व्यक्त की। गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार की तरह ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सेवा में निशक्तता या गंभीर बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय किया है। इससे  आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा। निशक्तता एवं गंभीर बीमारियों के कारण परिवार पर आने वाले आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के संकट से उबरने के लिए यह एक जरूरी फैसला है। बजट घोषणा के अनुसार राजस्थान सरकार के सभी विभागों में लागू इस फैसले की तरह केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रालयों को भी इस फैसले को लागू करना चाहिए।

मोदी सरकार का फैसला
गृह मंत्रालय ने अनुकंपा नियुक्तियों की नीति में बदलाव किया है। नई नीति के अनुसार अब सेवा के दौरान मरने वाले व चिकित्सा आधार पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजनों को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। इस नीति से केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ होने की उम्मीद है। इनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मचारी भी शामिल है, जो आतंकी हमलों व झड़पों के शिकार होते है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा की चार समितियों का गठन राजस्थान विधानसभा की चार समितियों का गठन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की चार समितियों का गठन किया है।
मुख्यमंत्री ने सरदारशहर में विशाल रामनवमी शोभायात्रा में की शिरकत
चालू वर्ष में भारत की विकास दर रहेगी 6.5 प्रतिशत : अंकटाड
केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन
पेयजल संकट से जूझ रहे खेड़लीबंधा वासी करेंगे मतदान का बहिष्कार
असर खबर का - पेयजल की सप्लाई फिर से हुई शुरू
खाचरियावास की रैली में उमड़ा जनसमुदाय, प्रभारी रंधावा भी हुए शामिल