उपचुनाव को लेकर सक्रीय CM गहलोत : आठ अक्टूबर को वल्लभनगर और धरियावद में करेंगे चुनावी सभा

उपचुनाव को लेकर सक्रीय CM गहलोत : आठ अक्टूबर को वल्लभनगर और  धरियावद में करेंगे चुनावी सभा

दोंनो की विधानसभा के उपचुनाव में 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वल्लभनगर और धरियावद के उप चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। लगातार चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी नेताओं से फीडबैक के रहे है। गहलोत आठ अक्टूबर को इन दोनों ही जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाएंगे। इन दोंनो की विधानसभा के उपचुनाव में 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

गहलोत 8 अक्टूबर (शुक्रवार) को प्रातः 09.15 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 11 बजे वल्लभनगर (उदयपुर) पहुंचेंगे एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वल्लभनगर से प्रस्थान कर एक  बजे धरियावद (प्रतापगढ़) पहुंचकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे धरियावद से प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे जयपुर लौटेंगे। गहलोत काफी लंबे समय बाद जन सभा को संबोधित करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

वैक्स म्यूजियम में लगाया विराट कोहली का पुतला, पर्यटकों ने स्टेच्यू के साथ फोटो कराए क्लिक  वैक्स म्यूजियम में लगाया विराट कोहली का पुतला, पर्यटकों ने स्टेच्यू के साथ फोटो कराए क्लिक 
वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। अनूप ने बताया कि वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर...
असर खबर का - वन्यजीव विभाग ने 1.40 लाख से बनाई सुरक्षा दीवार
ब्राजील में कुत्तों से बचने के प्रयास में पलटी बस, 7 लोगों की मौत
अरविंद केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाने की मांग को लेकर दायर की याचिका
मतदाता जागरूकता अभियान के लिए व्यापारियों से जनसंपर्क किया शुरू 
गोविंद डोटासरा ने की कांग्रेस-गठबंधन प्रत्याशियों को वोट देने की अपील 
नेस्ले कंपनी बच्चों के फूड प्रोडक्ट्स में कर रही है मिलावट, रिपोर्ट में खुलासा