मुर्मू अपने क्षेत्र में शिक्षा की देवी के समान, स्कूलों में बच्चियों का बढ़ाया नामांकन : वसुंधरा

बिना वेतन लिए लोगों को पढ़ाया

मुर्मू अपने क्षेत्र में शिक्षा की देवी के समान, स्कूलों में बच्चियों का बढ़ाया नामांकन : वसुंधरा

महिला शिक्षा का को बढ़ावा देकर स्कूलों में बच्चियों का नामांकन बढ़ाया है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना कर दुनिया को बता दिया है कि सच्चा लोकतंत्र है, तो वह भाजपा में ही है। मुर्मू के समर्थन में भाजपा द्वारा आयोजित विधायकों और सांसदों की बैठक में बोल रही थी।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने कहा है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने क्षेत्र में शिक्षा की देवी और मां सरस्वती के समान है, जिन्होंने वहां बिना वेतन लिए लोगों को पढ़ाया है। महिला शिक्षा का को बढ़ावा देकर स्कूलों में बच्चियों का नामांकन बढ़ाया है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना कर दुनिया को बता दिया है कि सच्चा लोकतंत्र है, तो वह भाजपा में ही है। मुर्मू के समर्थन में भाजपा द्वारा आयोजित विधायकों और सांसदों की बैठक में बोल रही थी।

किसी आदिवासी महिला को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने का निर्णय मेरे लिए अपार खुशी की बात है, क्योंकि राजस्थान में आदिवासी हमारी ताकत है, जिनके आशीर्वाद से हमें दो बार ऐतिहासिक बहुमत मिला और दो बार हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। मुर्मू को जो प्राप्त होने वाला है। वह आसान नहीं है। खासकर महिलाओं के लिए, तो इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचना मुश्किल होता है, लेकिन इसे भाजपा ने संभव कर दिखाया है।क्योंकि भाजपा सही मायने में नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत में लोकसभा चुनाव, कनाडा के नागरिक रहे अधिक सतर्क : ट्रूडो भारत में लोकसभा चुनाव, कनाडा के नागरिक रहे अधिक सतर्क : ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर उनके देश में चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
युवा चेहरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की परेशनी, निर्दलीय प्रत्याशी भी दे रहे चुनौती
चुनाव का पहला चरण : 16.63 करोड़ मतदाता करेंगे 1605 प्रत्याशी के भविष्य का फैसला 
लोकसभा चुनाव : शहर में 49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
Loksabha Election 1st Phase Voting Live : 21 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी
हत्या के आरोपी ने हवालात में की आत्महत्या, चादर से लगाया फंदा
Loksabha Rajasthan 1st Phase Voting Live : राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 10.14 फीसदी हुआ मतदान