प्रियंका गांधी गिरफ्तार : धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज

प्रियंका गांधी गिरफ्तार : धारा  151, 107, 116 के तहत केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में हिंसा प्रभावित लखीमपुर में प्रभावित किसानों के परिवारों से मिलने पर अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हिंसा प्रभावित लखीमपुर में प्रभावित किसानों के परिवारों से मिलने पर अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को धारा  151, 107, 116 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें पीएसी में ही रखा गया है। उनके अलावा शांति भंग करने के आरोप में पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सहित 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उ 4अक्टूबर सुबह 4.30बजे प्रियंका की गिरफ्तारी हुई थी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News