नफरत से ग्रसित भाजपा नेता बोलने से पहले प्रतिष्ठा का भी नहीं रखते ध्यान : पायलट
अंसारी व गांधी पर की गई टिप्पणी निंदनीय
पायलट ने ट्वीट किया कि भाजपा के नेता नफरत व द्वेष से इतने ग्रसित है कि बोलने से पहले व्यक्ति के मान–सम्मान व प्रतिष्ठा का ध्यान नही रखते है।
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर भाजपा नेताओं के आरोपों के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भाजपा नेताओं पर हमला किया है। पायलट ने ट्वीट किया कि भाजपा के नेता नफरत व द्वेष से इतने ग्रसित है कि बोलने से पहले व्यक्ति के मान–सम्मान व प्रतिष्ठा का ध्यान नही रखते है।
भाजपा प्रवक्ता की पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी व सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने अंसारी पर पद पर रहते हुए पाकिस्तान के लोगों को बुलाकर सामरिक सूचनाएं लीक करने का आरोप लगाया था। अंसारी स्वयं इन आरोपों का खंडन कर चुके है। इसके बाद कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर हमलावर है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
28 Mar 2024 21:25:31
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
Comment List