बघेल के साथ यूपी जा रहे है राहुल गांधी

बघेल के साथ यूपी जा रहे है राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी किसानों पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण कर रही है। उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में उनको क्यों कुचला गया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी किसानों पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण कर रही है। उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में उनको क्यों कुचला गया। इसके लिए लिए वह लखीमपुर जा रहे है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ जा रहे है और वहां से लखीमपुर जाएंगे। इस यात्रा को लेकर उन्होंने प्रशासन को चिटठी लिखी है और कहा कि वह तीन लोग लखीमपुर जा रहे हैं और धारा 144 के तहत तीन लोगों को जाने की अनुमति होती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश मे लोकतंत्र समाप्त कर दिया है और वह तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है। उनका कहना था कि लखीमपुर खीरी जाने के लिए विपक्ष के अन्य नेताओं को इजाजत दी जा रही है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है। विपक्ष को भी जनता की बात सुननी होती है। इसकी विपक्ष को पूरी अनुमति होती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यह सरकार किसानों को कुचल रही है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें