पाकिस्तान के हरनई में भीषण भूकंप : 20 लोगों की मौत : 300 से अधिक घायल

पाकिस्तान के हरनई में भीषण भूकंप : 20 लोगों की मौत : 300 से अधिक घायल

बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्लाह, चमन, ज़ियारत और झोब में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरूवार तडके करीब 03.30 बजे आये भीषण भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय न्यूज के अनुसार बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्लाह, चमन, ज़ियारत और झोब में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरनाई भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित रहा। भूकंपीय केन्द्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गयी है। भूकंप का केन्द्र हरनाई में 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।


प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार मृतक में अधिकांश बच्चे हैं तथा कुछ क्षेत्रों में अभी भी भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। सभी अस्पतालों में आपातस्थिति घोषित कर दी गई प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव जारी हैं। हरनाई के उपायुक्त सोहेल अनवर हाश्मी के अनुसार, कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि हरनाई में कई इमारते क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके मलबे में कई दब हुए है। राहत और बचाव कार्य जारी है। कुछ सरकारी इमारते भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में...
वोट बैंक के लिए आस्था को खारिज कर रहा है इंडिया गठबंधन : मोदी
भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट