दो जोडी त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

दो जोडी त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

इंतजाम लेकिन नाकाफी

जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोडी त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार मदुरै-बीकानेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में मदुरै से 11 नवंबर से 27 जनवरी 2022 तक (12 ट्रिप) (प्रत्येक गुरूवार को) एवं बीकानेर से 14 नवंबर से 30 जनवरी 2022 तक (12 ट्रिप) (प्रत्येक रविवार को), चैन्नई एग्मोर-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में चैन्नई एग्मोर से 13 नवंबर से 29 जनवरी 2022 तक (12 ट्रिप) (प्रत्येक शनिवार को) एवं जोधपुर से 15 नवंबर से 31 जनवरी 2022 तक (12 ट्रिप) (प्रत्येक सोमवार को)  विस्तार किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News