तलवार से किया प्राणघातक हमला

तलवार के ताबड़तोड़ वार से पलंग व बिस्तर खून से सन गए। वहीं पीड़ित युवक के गर्दन, कंधे सहित कई हिस्सों में चोट आई ।

तलवार से किया प्राणघातक हमला

कुलदीप सिंह 2019 में देवली गांव निवासी डॉ महेंद्र सिंह के गोद आए थे। इसी मामले में परिवार में जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है।

देवली।  देवली थाना क्षेत्र के देवली गांव में गत  दिवस रात एक युवक पर तलवार से प्राणघातक हमला कर घायल करने के आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआई बन्नालाल ने बताया कि देवली गांव में घर पर सो रहे 21 वर्षीय शैतान सिंह पुत्र अमर सिंह पर कुलदीप सिंह पुत्र खुमान सिंह निवासी भंवराजेड़ी थाना अंता ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर शैतान सिंह पर तलवार से हमला कर दिया था।


तलवार के ताबड़तोड़ वार से पलंग व बिस्तर खून से सन गए। वहीं पीड़ित युवक के गर्दन, कंधे सहित कई हिस्सों में चोट आई थी। आरोपित कुलदीप सिंह ने शैतान सिंह को मरा हुआ समझकर छोड़कर चला गया था। शैतान सिंह ने होश आने के बाद अपने परिजनों को सूचित किया।  परिजनों ने शैतान सिंह को देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात पीड़ित को कोटा रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र खुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सहायक निरीक्षक बन्ना राम ने बताया कि आरोपित कुलदीप सिंह 2019 में देवली गांव निवासी डॉ महेंद्र सिंह के गोद आए थे। इसी मामले में परिवार में जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। संभवत: जमीनी विवाद को लेकर ही आपस में झगड़ा हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी