माधवन की फिल्म रॉकेट्री देखकर भावुक हुए अनुपम खेर, हर इंडियन को देखनी चाहिए यह फिल्म
आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ओटीटी देखकर भावुक हो गए। माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हाल ही में रिलीज हुयी है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
अनुपम खेर इस फिल्म को देखने के बाद भावुक हो गये। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को आउटस्टैंडिंग और इंस्पिरेशनल भी बताया है। अनुपम ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक्टर माधवन की नंबी नारायणन पर बेस्ड फिल्म रॉकेट्री देखी। यह फिल्म आउटस्टैंडिंग और इंस्पिरेशनल है। हर इंडियन को इसे देखना चाहिए।
Comment List