किसानों को न्याय दिलाना हमारा है कर्तव्य : राहुल

किसानों को न्याय दिलाना हमारा है कर्तव्य : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को किसान विरोधी करार दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को किसान विरोधी करार दिया है। गांधी ने कहा कि भाजपा किसानों के खिलाफ है, लेकिन कांग्रेस उनके साथ है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

गांधी ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है। वाड्रा ने कहा कि किसान परिवारों की एक ही मांग है, उन्हें न्याय मिले। मंत्री की बर्खास्तगी और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बिना न्याय मिलना असंभव है। सरकार दोषियों को सरंक्षण नहीं, सजा दे।

Post Comment

Comment List

Latest News