ईडी के विरोध में कांग्रेस का धरना: ईडी कार्यालय के बाहर मोदी सरकार की आलोचना

डोटासरा के नेतृत्व में हुआ विरोध-प्रदर्शन

ईडी के विरोध में कांग्रेस का धरना:  ईडी कार्यालय के बाहर मोदी सरकार की आलोचना

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज जहां देश भर में कांग्रेस आंदोलन कर रही है तो वहीं राजधानी जयपुर में भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से अम्बेड़कर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है।

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज जहां देश भर में कांग्रेस आंदोलन कर रही है तो वहीं राजधानी जयपुर में भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से अम्बेड़कर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है। धरने में गहलोत सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ विधायक,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी कार्रवाई की पुरजोर शब्दों में निंदा करते हुए मोदी सरकार की आलोचना की। धरने में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल, विधायक रफीक खान,जगदीश जांगिड़,गणेश घोघरा सहित बोर्ड निगमों के चेयरमैन भी धरने में  मौजूद हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत