महिला ने की पति की हत्या, आत्महत्या करने की दी सूचना

वह प्राइवेट टैक्सी कार चलाता था

महिला ने की पति की हत्या, आत्महत्या करने की दी सूचना

शिकायत में बताया कि सुनीता ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर उनके बेटे अशोक की हत्या कर दी। मृतक अशोक तिरुपति नगर में पत्नी सुनीता और बेटे समीर और अमित के साथ रहता था।

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति के द्वारा सुसाइड करने की बात कहकर वह बेटे को लेकर अपने पिता के घर चली गई। इस संबंध में रुपा देवी ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि सुनीता ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर उनके बेटे अशोक की हत्या कर दी। मृतक अशोक तिरुपति नगर में पत्नी सुनीता और बेटे समीर और अमित के साथ रहता था। वह प्राइवेट टैक्सी कार चलाता था। 2 मई की रात करीब 10 बजे बेटे अशोक के फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना दी गई थी। टोंक से जयपुर आकर रुपा देवी और परिवार ने बेटे के शव को संभाला।

उसकी पत्नी सुनीता अपने बेटे अमित को लेकर दाहसंस्कार से पहले ही अपने पिता के घर दिल्ली चली गई। पता चला कि दोपहर 4 से 5 बजे के बीच अशोक और सुनीता में झगड़ा हुआ था। सुनीता उसके मारने की धमकी देकर घर से चली गई। रात को सुनीता अपने परिचित के साथ घर लौटी और अशोक की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लोगों को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें