कोटा में यूं बढ़ता गया महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का कारवां

पिछले 5 वर्षों में लड़कियों का रुझान बढ़ा

कोटा में यूं बढ़ता गया महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का कारवां

शहर में लगातार महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का करवा बढ़ रहा हैं। पिछले 5 वर्षों में लड़कियों का हैंडबॉल की ओर ज्यादा रुझान बढ़ा हैं। इसकी वजह हैं जिला व राज्य स्तर पर होने वाले ओपन टूर्नामेंट में लड़कियों, महिलाओं को प्रमोट किया गया। जिसकी वजह से यह खेल ऊपर उभरकर आया।

कोटा। हमारा समाज कितना भी शिक्षित हो जाए लेकिन बेटियों के मामले में अभी भी उनकी सोच सीमित हैं। सीमित इसलिए क्योंकि आज भी कई घर ऐसे हैं जो बेटियों को बोझ समझते हैं। कई परिवार ऐसे हैं जहां अगर लड़की खुद के सपने पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाती हैं तो पुरुष समाज उसे पीछे की ओर खींचते हैं। तरह-तरह के ताने देते हैं। इन सबके बावजूद कई लड़किया समाज की बातों को अनसुना कर अपने सपने पूरा कर रही हैं। और खुद के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। कोटा की बेटी सपना अवस्थी ने साउथ एशियन में भारत का नेतृत्व करते हुए हैंडबॉल खेला और गोल्ड मेडल हासिल करके कोटा ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। सपना जैसी कोटा की अनेक महिला खिलाड़ी बेटियां हैं जो लगातार कोटा का नाम रोशन कर रही हैं। शहर में लगातार महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का करवा बढ़ रहा हैं।

बढ़ रहा हैं महिला खिलाड़ियों का कारवां
हैंडबॉल कोच व नेशलन खिलाड़ी डॉ. ममता शर्मा बताती हैं की पिछले 5 वर्षों में लड़कियों का हैंडबॉल की ओर ज्यादा रुझान बढ़ा हैं। इसकी वजह यह हैं की जिला स्तर व राज्य स्तर पर होने वाले ओपन टूर्नामेंट में लड़कियों महिलाओं को प्रमोट किया, जिसकी वजह से यह खेल ऊपर उभरकर आया। इसके साथ ही हैंडबॉल में 16 खिलाड़ी खेलते हैं जिसके कारण इसमें ज्यादा महिला खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। जिला हैंडबॉल एसोसिएशन भी महिला हैंडबॉल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा हैं।

राष्टÑीय व राज्य स्तर पर खेलने वाली महिला खिलाड़ी
कोटा में श्रुति शर्मा, चंचल, युक्ता मलिक, यासमीन, रीतू सिंह, भाग्यश्री, कविता ,शुशिला सहित अनेक महिला खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में भी नेशनल व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में खेल रही हैं। कोटा में 50 से अधिक महिला हैंडबॉल के खिलाड़ी हैं जो प्रतिदिन ग्रांउड़ पर मेहनत कर रही हैं।

फैमली भी करे सपोर्ट
महिला हैंडबॉल को बढ़ावा देने के लिए लड़कियों के परिवारों को भी उनकी सपोर्ट करने के लिए आगे आना होगा। जिला हैंडबॉल एसोसिएशन बहुत अच्छा कार्य कर रहा हैं। इसकों ओर ज्यादा बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट करवाने चाहिए और बालिकाओं को आगे लाने के लिए आर्थिक सहयोग भी करना चाहिए। अगर सभी का सहयोग मिलेगा तो बेटियां आसमान छू लेगी।
-ममता शर्मा, कोच

बेटियां कर रही नाम रोशन
कोटा में राज्यस्तर पर हैंडबॉल खेलने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या दौ सौ से ज्यादा हैं। दिन प्रतिदिन यह संख्या बढ़ रही हैं। कोटा की अनेक महिला खिलाड़ी कोटा का नाम रोशन कर रही हैं।
-जितेन्द्र सिंह हाड़ा, पीटीआई

सभी को मिलकर करने होगें प्रयास
आजकल बच्चे खेलों को छोड़कर कोचिंग संस्थानों की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं। खेलों के प्रति बच्चों को जागरुक करने के लिए प्रशासन, परिवार व सभी संगठनों को एकसाथ मिलकर काम करना होगा। वहीं कोचिंग संस्थाओं को भी जागरुक करना चाहिए। खेल खेलने से बच्चे शरिरिक व मानसिक रुप से मजबूत होते हैं।
-दीलिप सिंह, कोच व पूर्व अंतरराष्टÑीय खिलाड़ी

खेलने के लिए करें प्रोत्साहित
पहले खेल को लेकर लोगों में जागरुकता नहीं होती थी। वह अपनी बेटियों को बाहर खेलने के लिए बाहर नहीं भेजते थे। जिसकी वजह से लड़किया आगे नहीं बढ़ पाती थी। लोगों में अब जागरुकता आई हैं जो लड़कियों के लिए सुखद हैं। कोटा में धीरे-धीरे महिला हैंडबॉल का कारवां बढ़ रहा हैं। अभी पिछले 2 वर्षों में कोरोना की वजह से भी प्रतियोगिता नहीं हुई। इसके बावजूद भी खेल मैदानों में जाकर लड़किया लगातार अभ्यास कर रही हैं। समाज के लोगों को भी लड़कियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
-कविता सेन, नेशनल खिलाड़ी

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित