अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में होंगे छात्रसंघ चुनाव, अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

चुनावों को हरी झंडी प्रदान कर दी है

अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में होंगे छात्रसंघ चुनाव, अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य है।

जयपुर। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अब छात्रसंघ चुनाव होंगे। राज्य सरकार ने चुनावों को हरी झंडी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य है। विद्यार्थी संगठनों की मांग को देखते हुए एवं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए है। सभी विद्यार्थी संगठन संबंधित कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस की पालना करते हुए उत्साह से चुनावों में भाग लें, मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।

दो साल बाद होंगे चुनाव
विवि और कॉलेजों में गत दो साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे है। ऐसे में दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव होंगे। छात्र संगठनों की ओर से चुनाव कराने की लगातार मांग की जा रही थी।

अगस्त के आखिरी सप्ताह में होंगे चुनाव
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद उच्च शिक्षा विभाग चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगा। चुनाव संभवत: अगस्त के आखिरी सप्ताह में कराए जाएंगे। विश्वविद्यालयों में आखिरी छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक सत्र 2019-20 में हुए थे। उसके बाद कोरोना के चलते चुनाव नहीं हो पाए। अब शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए चुनाव होंगे। कार्यक्रम के तहत 27 सरकारी विवि सहित करीब 76 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 495 सरकारी कॉलेजों सहित करीब दो हजार प्राइवेट कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव होंगे। प्रदेश में सरकारी और निजी यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में करीब 18 लाख विद्यार्थी हैं। इनमें सरकारी विवि और कॉलेज में साढ़े सात लाख और निजी विवि और कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। राजस्थान के सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी राजस्थान विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा 30 हजार स्टूडेंट्स हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News