भारत ने जीते अब तक 181 स्वर्ण के साथ 503 पदक

राष्ट्रमंडल खेलों में 215 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा

भारत ने जीते अब तक 181 स्वर्ण के साथ 503 पदक

भारत ने 1930, 1950, 1962 और 1986 के राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दल नहीं भेजा। भारत ने पहली बार 1934 में इन खेलों में हिस्सा लिया।

नई दिल्ली। बर्मिंघम में 28 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 215 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। 1930 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत अब तक 17 बार हिस्सा ले चुका है। भारत ने 1930, 1950, 1962 और 1986 के राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दल नहीं भेजा। भारत ने पहली बार 1934 में इन खेलों में हिस्सा लिया। भारत ने अब तक इन खेलों में 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदकों के साथ कुल 503 पदक अपने नाम किए है।

महान धावक मिल्खा सिंह ने दिलाया पहला गोल्ड
आजादी के बाद 1954 के वैंकुवर खेलों में भारतीय दल खाली हाथ रहा, लेकिन कार्डिफ (1958) में भारत को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक मिला। महान धावक मिल्खा सिंह स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पुरुषों की 440 यार्ड स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। कुश्ती में पहलवान लीला राम ने 100 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया।

राशिद अनवर थे राष्ट्रमंडल खेलों के पहले भारतीय पदक विजेता
लंदन में 1934 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुषों की 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में राशिद अनवर ने रजत पदक जीता। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। सिडनी में हुए अगले खेलों में भारत को कोई पदक नहीं मिला।

दिल्ली में रहा भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
2010 में भारत को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का मौका मिला। भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 101 पदक अपने नाम किए। इनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक थे।

Read More टी-20 विश्वकप खेलने के लिए हो सकती है सुनील नारायण की संन्यास से वापसी

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
राजस्थान पुलिस करीब 85 हजार अधिकारी एवं जवानों के अलावा केन्द्रीय सशस्त्र बल और विशेष सशस्त्र बल की 175 कम्पनियाँ,...
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग
आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक