उत्तर प्रदेश में डंपर ने 7 कावंडिय़ों को कुचला, 6 की मौत

इनमें से एक गंभीर घायल हो गया

उत्तर प्रदेश में डंपर ने 7 कावंडिय़ों को कुचला, 6 की मौत

यह हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के बढार गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही आगरा क्षेत्र के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सादाबाद मार्ग पर बीती रात एक ट्रक ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में मारे गये सभी कांवड़िएं कांवड़ लेकर लौट रहे थे। यह हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के बढार गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही आगरा क्षेत्र के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल 2 कांवड़ियों को उपचार के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य कांवडिय़ों में भी आक्रोश है।

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत