मुर्मू से आदिवासियों के बाद के धनकड़ से भाजपा की किसान वर्ग को रिझाने की तैयारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया इसे लेकर वांगड में जनजाति यात्रा भी निकाले है

मुर्मू से आदिवासियों के बाद के धनकड़ से भाजपा की किसान वर्ग को रिझाने की तैयारी

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद भाजपा आदिवासी क्षेत्रों में बता रही है कि भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर आसीन किया है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उन के माध्यम से प्रदेश में आदिवासी वर्ग को भाजपा की ओर आकर्षित करने में लगी है। अब उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से राजस्थान के किसान वर्ग खासकर जाट समाज को भाजपा से जोड़ने और लुभाने की तैयारी में है। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद भाजपा आदिवासी क्षेत्रों में बता रही है कि भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर आसीन किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया इसे लेकर वांगड में जनजाति यात्रा भी निकाले है और आदिवासी वर्ग को पार्टी से जोड़ने की कोशिश में लगे है। भाजपा के एनडीए समर्थित पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्र में मंत्री रहे जगदीप धनखड़ को भाजपा ने उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया है। धनखड़ झुंझुनू से पहले सांसद बने और बाद में अजमेर से विधायक भी रहे। ऐसे में भाजपा किसान वर्ग और खासकर जाट समाज को अब भाजपा से जोड़ने की कोशिश कर रही है। जाट समाज परंपरागत रूप से कांग्रेस का वोट बैंक रहा है, लेकिन धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाने को लेकर भाजपा अब जाट समाज में संदेश दे रही है कि पार्टी जाट समाज को भी उतनी ही महत्व दे रही है, जितना अन्य वर्गो को देती है। धनकड़ के माध्यम से भाजपा जाट समाज के बीच जाने की तैयारी में है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग