महिला श्रमिक की हत्या का राजफाश, साथी मजदूर ही निकला कातिल

पहले साथ में पी शराब, फिर किया दुष्कर्म और बाद में कर दी हत्या, गिरफ्तार

   महिला श्रमिक की हत्या का राजफाश, साथी मजदूर ही निकला कातिल

नेहरु विहार में मिली थी सड़ी-गली महिला की लाश

 भीलवाड़ा। शहर के नेहरु विहार स्थित खंडहर मकान में एक महिला की मिली सड़ी गली लाश की गुत्थी भीमगंज पुलिस ने सुलझाते हुए हमीरगढ़ क्षेत्र के एक 50 वर्षीय मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक शहर नरेंद्र दायमा ने वारदात का खुलासा सोमवार को भीमगंज थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। सीओ दायमा ने बताया कि 16 जुलाई को एक महिला की सड़ी-गली लाश नेहरू विहार कॉलोनी के सेक्टर 12 स्थित एक खंडहर मकान में मिली थी। महिला के शव पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर्फ एक ओढ़नी थी। प्रथम दृष्टि से शव को देख हत्या का अंदेशा लग रहा था। महिला मजदूरी करती थी। उसकी पहचान अगले दिन कर ली गई थी। साथ ही हत्या व सबूत नष्ट करने के अपराध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को महिला के दामाद ने बताया था कि वह मजदूरी करती है और 4 जुलाई को सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप के पास सर्किल पर गई थी। जो शाम तक नहीं लौटी। उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने एक टीम डीएसपी सिटी नरेंद्र दायमा के सुपरविजन और भीमगंज थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा के नेतृत्व में गठित की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला के आने-जाने वाले रुट पर लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की। कॉल डिटेल का विश्लेषण कर सीसी टीवी में केद मिले व्यक्ति को ढूंढा। उससे पूछताछ की तो उसने महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस व्यक्ति ने हमीरगढ़ थाना सर्किल के बड़ा बीलिया (बीलिया कला) (नारायणपुरा) निवासी नारूलाल पुत्र जगन्नाथ कीर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहली बार मिले थे, जमकर पी शराब
डीएसपी दायमा का कहना है कि मृतक महिला व आरोपी नारु दोनों शराबी थे। दोनों की मुलाकात पहली बार सांगानेरी गेट क्षेत्र में हुई। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। फिर दुबारा शराब पी। नशे में धुत्त नारु ने महिला से दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

ये थे पुलिस टीम में शामिल
भीमगंज थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा के नेतृत्व मे गठित टीम में आशीष मिश्रा साइबर सैल, दीवान ताराचंद, सुनील कुमार शर्मा, सज्जन सिंह, कांस्टबल बीरबल, ओमप्रकाश, राजेश, मणिराम, सुनील, उमेश, चंद्रपाल सिंह, अंकित यादव शामिल थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी