19 अगस्त को रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा'

अनुराग कश्यप ने किया है फिल्म का निर्देशन

19 अगस्त को रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा'

फिल्म 'दोबारा' इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में जाने के लिए भी तरह तैयार है। यह फेस्टिवल 12 अगस्त 2022 से शुरू होगा और 30 अगस्त 2022 तक चलेगा।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा'  19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।  जिसमें तापसी पन्नू अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म 'दोबारा'  फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल 2022 और लंदन फिल्म फेस्टिवल समेत कई और फिल्म फेस्टिवल्स के बाद अब दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। फिल्म 'दोबारा'  इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में जाने के लिए भी तरह तैयार है। यह फेस्टिवल 12 अगस्त 2022 से शुरू होगा और 30 अगस्त 2022 तक चलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News