राष्ट्रमंडल खेल : 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट 283 पदकों के लिए करेंगे कशमकश

बर्मिंघम में शुरू हुआ उद्घाटन समारोह

राष्ट्रमंडल खेल : 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट 283 पदकों के लिए करेंगे कशमकश

बर्मिंघम। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों से पहले बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह देर रात शुरू हुआ। अफ्रीकन ड्रम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई इसका भाव कॉनवेल्थ देशों में समभाव पैदा करना है। बर्मिंघम में कार इंडस्ट्री मशहूर है। यहां बनी हुई नई पुरानी 72 कारों की प्रदर्शनी दिखाई गई।

बर्मिंघम। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों से पहले बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह देर रात शुरू हुआ। अफ्रीकन ड्रम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई इसका भाव कॉनवेल्थ देशों में समभाव पैदा करना है। बर्मिंघम में कार इंडस्ट्री मशहूर है। यहां बनी हुई नई पुरानी 72 कारों की प्रदर्शनी दिखाई गई। प्रिंस चार्ल्स एस्टर मार्मिट कार से यहां पहुंचे। चार्ल्स राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन करेंगे। सिंगर समांथा आक्सब्रो ने इंग्लैंड के राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। इसमें 72 देशों के 5000 हजार से अधिक एथलिट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। बर्मिंघम पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है। भारत 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा है। पाकिस्तानी नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। उन्होंने पहली स्पीच दी।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों को उसके सपने को पूरा करने का अधिकार है। एक शाम पहले कई भारतीय एथलीटों ने खेल गांव में भारतीय दल के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया।

बर्मिंघम में भारतीय टीम के प्रमुख राजेश भंडारी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना एवं अन्य की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम सहित कई अन्य खिलाड़ी भी संगीत में तल्लीन इस समारोह में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में राष्ट्र की परेड में भारतीय दल से अधिकतम 164 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं, जहां शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह दल के ध्वजवाहक होंगे।  भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 215 एथलीटों और 107 अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों सहित 322-सदस्यीय दस्ते को बर्मिंघम भेजा है। भारतीय खिलाड़ी 15 खेलों के साथ-साथ पैरा स्पोर्टस श्रेणी के चार खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम अपने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेल प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी, जहां यह पावरहाउस ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रही थी।

मोदी और कोहली ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीटर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले शुभकामनाए दी।

    भारत की आज की स्पर्धाएं
    लॉन बॉल : सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह, नवनीत सिंह, दिनेश कुमार, मृदुल बोर्गोहेन, पिंकी, तानिया चौधरी, रूपा रानी टिर्की, नयन मोनी सैकिया, लवली चौबे।
    टेबल टेनिस : पुरुष और महिला टीम इवेंट क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले। महिलाओं में मनिका बत्रा, सृजा अकूला, रीत रिष्या, दिव्या चिताले और पुरुषों में शरत कमल, साथियान गुणशेखरन, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी उतरेंगे।
    तैराकी : साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत।
    क्रिकेट : रात 8 बजे से महिला टी-20 में भारत और आस्ट्रेलिया का ग्रुप मैच।
    ट्रायथलन : महिला एकल फाइनल (स्प्रिंट डिस्टेंस) संजना जोशी, प्रज्ञन्या मोहन।
    मुक्केबाजी : राउंड- 32 मुकाबले (पुरुष लाइटवेट में शिव थापा और पुरुष 75 किग्रा वर्ग में सुमित कुंडू)।
    स्क्वैश : पुरुष एकल में रमित टंडन, सौरभ घोषाल और अभय सिंह, महिला एकल में जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और सुनन्या कुरुविला।
    बैडमिंटन : मिक्स्ड टीम इवेंट क्वालिफाइंग राउंड में भारत बनाम पाकिस्तान मैच।
    हॉकी : पुरुष हॉकी में भारत बनाम घाना मैच।

Post Comment

Comment List

Latest News