फिल्म शमशेरा के असफल होने से दुखी है संजय दत्त
एक स्टेटमेंट शेयर किया
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में थे। शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ नहीं कर रही है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फिल्म शमशेरा के असफल होने से दुखी है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में थे। शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ नहीं कर रही है। शमशेरा में संजय दत्त ने दरोगा शुद्ध सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म की असफलता को लेकर संजय दत्त ने से एक स्टेटमेंट शेयर किया है।
संजय दत्त अपने पोस्ट में लिखा कि दर्शकों के लिए फिल्में बनाई जाती है। हर फिल्म को दर्शक मिल ही जाते है। करण की फिल्म मेकिंग की सराहना करता हूं। चार दशक के करियर में वह सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक है। उन्होंने कई किरदार दिए है। करण मेरे परिवार की तरह है। उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा एक सम्मान की बात रहेगी।
Comment List