प्रदेश में कमजोर होने लगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार अब तक मानसून पश्चिमी राजस्थान में अधिक था। इस कारण जोधपुर सहित अन्य हिस्सों में बारिश से बाढ़ के हालात बन गए, जबकि अब मानसून पूरी तरह हुई पूर्वी राजस्थान में शिफ्ट होगा।
जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर होने लगा है। अब पूर्वी राजस्थान में अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अब तक मानसून पश्चिमी राजस्थान में अधिक था। इस कारण जोधपुर सहित अन्य हिस्सों में बारिश से बाढ़ के हालात बन गए, जबकि अब मानसून पूरी तरह हुई पूर्वी राजस्थान में शिफ्ट होगा। 3-4 अगस्त से बारिश की गतिविधियां एक बार फिर से शुरू होगी। बारिश का दौर कमजोर होगा, लेकिन फिर भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बरसात होगी।
मौसम विभाग के निर्देशन राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान उत्तरी भागों को छोड़कर शेष भागों में केवल कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना रहेगी। जयपुर में इस समय 2 तरह का मौसम बना हुआ है।
Comment List