कर्नाटक में मुस्लिम युवक की धारदार हथियार से हत्या
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पुलिस के अनुसार सुरतकल में कृष्णापुरा कटिपलला रोड पर कम से कम 5 अज्ञात लोगों ने फाजिल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
मंगलुरु। कर्नाटक में मंगलुरु के बाहरी इलाके में अज्ञात लोगों ने एक मुस्लिम युवक की धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सुरतकल में कृष्णापुरा कटिपलला रोड पर कम से कम 5 अज्ञात लोगों ने फाजिल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मंगलुरु पुलिस आयुक्त एन शशि कुमान ने कहा कि युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे के बाद प्रशासन ने सुरतकल, मुल्की, बाजपे और पनम्बुर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस आयुक्त ने स्थानीय प्रशासन को शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
25 Apr 2024 20:01:24
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Comment List