पूर्व वैज्ञानिक के मकान में चोरों ने लगाई सेंध
कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में रहने वाले एक पूर्व प्रधान वैज्ञानिक के घर में शुक्रवार की दोपहर में चोर हो गई।
कुड़ी थाने के हैडकांस्टेबल अरमोश ने बताया कि सेक्टर 2/961 में रहने वाले पूर्व प्रधान वैज्ञानिक पीयूषचंद पांडे पुत्र गोपाल दत्त ने रिपोर्ट दी।
जोधपुर। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में रहने वाले एक पूर्व प्रधान वैज्ञानिक के घर में शुक्रवार की दोपहर में चोर हो गई। वह पत्नी संग एम्स अस्पताल अपने दांत का इलाज कराने गए थे। एक घंटे के बाद लौटे तो घर के ताले टूटे होने के साथ अंदर सारा सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोर घर से 80 हजार की नगदी के साथ एक किलो के करीब चांदी के आइटम चोरी कर ले गए। जिसमें चांदी के बर्तन ज्यादा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
कुड़ी थाने के हैडकांस्टेबल अरमोश ने बताया कि सेक्टर 2/961 में रहने वाले पूर्व प्रधान वैज्ञानिक पीयूषचंद पांडे पुत्र गोपाल दत्त ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ दांत के इलाज के लिए एम्स अस्पताल गए थे। तकरीबन घंटे डेढ़ घंटे बाद लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने घर में सारा सामान बिखेर कर 80 हजार की नगदी, चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए। इसमें चांदी के 15 सिक्के, पूजन सामग्री, थाली, लोटा, झुनझुना, प्यालियां आदि ले गए। हैडकांस्टेबल अरमोश ने बताया कि आस पास कैमरें भी नहीं लगे है। फिलहाल इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।
Comment List