करीना कपूर ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए दिया था ऑडिशन

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में लगी है

करीना कपूर ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए दिया था ऑडिशन

करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने फिल्म अपने रोल के लिए ऑडिशन दिया था। करीना कपूर ने कहा कि आमिर उस तरह काम नहीं करते है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनत्री करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन दिया था। करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में लगी है। इस फिल्म में करीना, आमिर खान के साथ नजर आयेगी। करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने फिल्म अपने रोल के लिए ऑडिशन दिया था। करीना कपूर ने कहा कि आमिर उस तरह काम नहीं करते है।

वह कभी यह नहीं कहते कि यह फिल्म करो, क्योंकि मैं भी इसमें हूं। वह हमेशा कहते हैं कि सबसे पहले फिल्म की कहानी सुनो। उन्होंने सबसे पहले मुझसे इस फिल्म का एक नरेशन सुनने को भी कहा था। उन्होंने मुझे 4 घंटे का नरेशन दिया और इसके बाद मैंने लाल सिंह चड्ढा को हां कह दिया। मुझे लाल सिंह चड्ढा के लिए एक ऑडिशन भी देना पड़ा था। ऐसा इसलिए था, जिससे मैं सिद्ध कर सकूं कि मैं इस रोल के लिए सही हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News