अशोक गहलोत को पीएफआई पर बैन के लिए केंद्र सरकार को लिखना चाहिए पत्र : पूनिया

टेरर फंडिंग में पीएफआई एक बड़ा जरिया बना है

अशोक गहलोत को पीएफआई पर बैन के लिए केंद्र सरकार को लिखना चाहिए पत्र : पूनिया

पिछले दिनों एक के बाद एक इस तरह के हादसे हुए, तो हम यह सोचने पर विवश हुए यह केवल एक व्यक्ति की साजिश नहीं हो सकती। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि एक समय देश और प्रदेश में सिमी अराजकता का ऐसा कारक बन गई थी, जिस पर प्रतिबंध लगा। पिछले दिनों एक के बाद एक इस तरह के हादसे हुए, तो हम यह सोचने पर विवश हुए यह केवल एक व्यक्ति की साजिश नहीं हो सकती। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। अब यह खुलासे में सिद्ध हो गया कि यह साफ तौर पर टेरर फंडिंग है, जो पीएफआई के जरिए हो रही है। टेरर फंडिंग में पीएफआई एक बड़ा जरिया बना है। लगभग 2 लाख परिवारों तक पैसा ट्रांसफर होता है। एक बड़ा समूह प्रदेश में अराजकता और अशांति फैला रहा है।

पूनिया ने कहा कि प्रदेश की शांति और सुरक्षा का मामला राजस्थान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए, जो नहीं है और जब यह सिद्ध हो गया है कि पीएफआई प्रदेश में अशांति फैला रहा है, तो यह सही समय है कि बिना किसी विचार के तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति से हटकर राजस्थान की सुरक्षा और शांति के लिए अशोक गहलोत को पीएफआई पर बैन के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के सेलिब्रेटिज प्रचारकों से मुकाबला करेंगे डोटासरा-गहलोत भाजपा के सेलिब्रेटिज प्रचारकों से मुकाबला करेंगे डोटासरा-गहलोत
लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज की सीटों के प्रचार में भाजपा के सेलिब्रेटिज प्रचारकों से कांग्रेस के गोविन्द डोटासरा और...
अफीम तस्कर को सात साल की जेल
बंगाल में तड़के लगी भीषण आग, रासायनिक पदार्थ का गोदाम जलकर खाक
अर्जेंटीना में शिक्षा नीतियों के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन
मतदान प्रतिशत घटने से भाजपा की जीत में नहीं पड़ रहा कोई फर्क : विनय सहस्रबुद्धि
कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के कोटा विस्तार को लेकर चिंंतित एनसीबीसी
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ा यात्रीभार, ट्रेनों में लंबी वेटिंग