कोटा दक्षिण वार्ड 7 : गलियों में गंदा पानी, लोगों को सता रहा बीमारियों का डर

अधिकांश वार्डो में जल निकासी की समस्या

कोटा दक्षिण वार्ड 7 : गलियों में गंदा पानी, लोगों को सता रहा बीमारियों का डर

शहर के अधिकांश वार्डो में जल निकासी की समस्या देखने को मिल रही है। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 07 के लोग बरसात का पानी घरों में घुसने की समस्या से जूझ रहे हैं।

कोटा। कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भले ही लाख दावे किए जा रहे हो, लेकिन समस्याएं आज भी वही पुरानी हैं। शहर के अधिकांश वार्डो में जल निकासी की समस्या देखने को मिल रही है। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 07 के लोग बरसात का पानी घरों में घुसने की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या जल-निकासी की है। निकास नहीं होने से बरसात में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी के साथ आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है। वार्ड में सड़कें इतनी जर्जर है कि कब बड़ी दुर्घटना हो जाए कहना मुश्किल है। सड़क के बीच-बीच में बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। वहीं जर्जर सड़क के कारण हर दिन वार्ड की सड़कों पर जाम लगा रहता है।

यह है वार्ड क्षेत्र
नयां गांव, दौलतगंज, रोझड़ी का आंशिक भाग, मानसरोवर कॉलोनी, नयां गांव यूआईटी एज्युकेशनल जोन का क्षेत्र इस वार्ड क्षेत्र में आता है।

वार्ड की गलियों में गंदा पानी ठहरा हुआ है। इसके कारण स्थानीय लोगों को मौसमी बीमारियां हो रही है। वार्ड में पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई। गंदे पानी की शिकायत कई बार विभाग से की जा चुकी है। उसके बाद भी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।
    -गोविंद सैन, स्थानीय निवासी

 जल निकासी की व्यवस्था न होने से नालियों का पानी गलियों में बह रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर भी गड्ढों में पानी जमा रहता है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
-मुकेश शर्मा, स्थानीय निवासी

 सम्पूर्ण वार्ड क्षेत्र में पानी निकासी व नालियों के अभाव में गन्दा पानी गलियों व मुख्य रास्ते पर बह रहा है, जिस कारण स्थानीय निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसाती मौसम होने के कारण समस्या और अधिक बढ़ गई है। गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। नगर निगम व यूआईटी इस समस्या का समाधान करवाने के लिए असहाय नजर आ रहे हैं।
-सोनू भील, पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग