पापियों ने नवरात्र में भी नहीं छोड़ी हैवानियत : जिंदा रावणों की दरिंदगी देख जलता दशानन भी शर्मसार

पापियों ने नवरात्र में भी नहीं छोड़ी हैवानियत : जिंदा रावणों की दरिंदगी देख जलता दशानन भी शर्मसार

प्रदेश पुलिस की क्राइम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

 जयपुर। नवरात्रा के नौ दिन सबसे पवित्र माने जाते हैं। इस दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। लेकिन इन दिनों में भी दुष्कर्मी दरिंदगी करने से बाज नहीं आते और प्रदेशभर में दर्जनों महिलाएं इनका शिकार होती हैं। ऐसे लोग समाज के लिए कलंक हैं। इन हैवानों ने हर दिन 50 से अधिक महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वर्ष 2021 में सात सितम्बर से शुरू हुए नवरात्रा के दिनों की बात करें तो महिला थानों को छोड़कर अन्य थानों में महिलाओं के साथ 35 वारदात हुई हैं, जिनमें छेड़छाड़, दुष्कर्म और अभद्र व्यवहार के मामले दर्ज हुए हैं।

शौच के लिए गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना इलाके में शौच के लिए गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक  दुष्कर्म किया, वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। अब रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।


सरकारी टीचर ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म
झुंझुनूं जिले के सिंघाना इलाके में सरकारी टीचर ने 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने किताब में लिखे चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बरों पर जानकारी दी।  उसके बाद बाल कल्याण समिति की टीम उससे मिली और परिजनों से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


माह    सितम्बर 2017    अक्टूबर 2018    सित.-अक्टूबर 2019    अक्टूबर 2020
नवरात्रा    ( 21 से 30 सितम्बर)    (10 से 19 अक्टूबर)    (29 सित.-8 अक्टू.)    (17 से 25 अक्टूबर)
वारदात    30 दिन    10 दिन    30 दिन    10 दिन    30 दिन    10 दिन    30 दिन    10 दिन
दहेज मृत्यु    49    16    36    11    35    11    41    13
दहेज आत्महत्या दुष्पे्ररण    11    3    12    3    19    6    18    5
महिला उत्पीड़न    967    319    1801    594    1674    552    1368    451
बलात्कार    341    112    328    108    533    175    470    155
छेड़छाड़    494    163    417    137    802    264    855    282
अपहरण    303    100    350    115    535    176    411    135
अन्य    99    32    72    23    145    47    133    43
कुल    2264    747    3016    995    3743    1235    3296    1087

रेलवे अधिकारी ने किया यौन शोषण

जोधपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी बेटी की उम्र की कर्मचारी का सेक्सुअल हरेसमेंट किया। इन आरोपों के बाद अधिकारी को छुट्टी पर भेज दिया है।

भाई ने लूटी बहन की अस्मत

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने की धमकी दी। बहन नहीं मानी तो आरोपी ने उसे  कुएं में धकेल दिया, गिरते वक्त उसने दीवार का एक पत्थर पकड़ लिया और करीब तीन घंटे तक उस पर बैठी रही। सुबह किसी चरवाहे ने उसकी चीख सुन कर उसे बाहर निकाला।

Post Comment

Comment List

Latest News