लॉन बॉल के बाद टेबल टेनिस में भी जीता गोल्ड

गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

लॉन बॉल के बाद टेबल टेनिस में भी जीता गोल्ड

इसके बाद भारत की पुरुषों की टीम ने टेबल टेनिस का गोल्ड मेडल जीता। राष्टÑमंडल खेल 2022 में भारत का यह पांचवां स्वर्ण पदक है।

बर्मिंघम। बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवें दिन भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद भारत की पुरुषों की टीम ने टेबल टेनिस का गोल्ड मेडल जीता। राष्टÑमंडल खेल 2022 में भारत का यह पांचवां स्वर्ण पदक है। भारत के लिए 12वां पदक विकास ठाकुर ने जीता। इस तरह भारत के राष्ट्रमंडल 2022 में अब 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 कांस्य पदक हो चुके हैं। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में अपने नाम किये हैं।
सिंगापुर को 3-1 से हराया : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने फाइनल मैच में सिंगापुर को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक जीता।  अचिंत शरत कमल, साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की भारतीय टीम ने एक युगल और दो एकल मुकाबले जीतकर सिंगापुर को 3-1 से मात दी।  

हरमीत-साथियान ने दिलाई बढ़त 

हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन ने पहले युगल मुकाबले में सिंगापुर के योंग कुएक और यू पांग को 13-11, 11-7, 11-5 से मात दी।  

शरत को हार का सामना करना पड़ा

Read More चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल

दूसरे मैच में अचंत शरत कमल को ल्ज्हे यू च्यू के हाथों (1-3) 7-11, 14-12, 3-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। ज्ञानसेकरन ने सिंगापुरी प्रतिद्वंदी को 12-10, 7-11, 11-7, 11-4 से शिकस्त देकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। हरमीत ने च्यू को 11-8, 11-5, 11-6 हराकर भारत को सिंगापुर पर 3-1 से जीत दिलाई और भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेल का स्वर्ण पदक जीता।  

Read More नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार

92 साल में भारत को मिला पहला पदक
चंद दिनों पहले तक जिस गुमनाम खेल के बारे में भारत में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी, राष्ट्रमंडल खेलों में उस खेल के 92 साल के इतिहास में भारत की महिलाओं ने पहली बार स्वर्ण पदक जीत का नया इतिहास बना दिया। लॉन बोल्स राष्ट्रमंडल खेलों में 1930 से ही खेला जा रहा है, लेकिन भारत ने पहली बार इस खेल में हिस्सा 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में लिया। पिछले 12 साल में इस खेल में भारत को कोई पदक नहीं मिला।

Read More सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

सबसे ज्यादा पदक इंग्लैंड के नाम

राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बोल्स में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश इंग्लैंड है। इंग्लैंड अब तक इस खेल में 51 पदक जीते हैं। इसमें 20 स्वर्ण, नौ रजत और 22 कांस्य पदक हैं। ऑस्ट्रेलिया 14 स्वर्ण, 23 रजत और 13 कांस्य समेत 50 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि तीसरे स्थान पर 39 पदकों के साथ स्कॉटलैंड है।

भारत ने पहली बार जीता लॉन बॉल का स्वर्ण
बर्मिंघम। भारतीय महिला लॉन बोल्स टीम ने  फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया। लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-11 से मात दी। भारत ने इससे पहले इस प्रतियोगिता में एक भी पदक नहीं जीता था। तीन  एंड की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे चल रही थी, लेकिन भारत ने चौथे एंड की समाप्ति पर 2-2 की बराबरी कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर एंड के साथ भारत अपनी बढ़त में इजाफा करता गया। सात एंड के बाद भारत ने 8-2 की बढ़त बना ली थी।  दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद  वापसी करते हुए अगले चार राउंड में आठ पॉइंट लिए और 11वें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 10-8 की बढ़त बना ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदूषण नियंत्रण जांच केंद्रों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त प्रदूषण नियंत्रण जांच केंद्रों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
प्रदेश में बिना गाड़ी लाए प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इनकी जांच को लेकर अब परिवहन विभाग जल्द...
अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
ऑफिस में घुस महिला कर्मचारी से लूट ले गए 15 लाख रुपए 
आज का 'राशिफल'
देश में चुनावी नवाचार एवं मतदान प्रतिशत
हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के पास 221 करोड़ रुपए की संपत्ति, ओवैसी से हैं मुकाबला
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 14 वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव में किरण बेदी ने छात्राओं को दी उपाधि