विश्वविद्यालय में कर्मचारी की निकाली 18 लाख की रिकवरी

रिकवरी निकाले जाने का मामला बढ़ता जा रहा है

विश्वविद्यालय में कर्मचारी की निकाली 18 लाख की रिकवरी

कर्मचारी घनश्याम सेन की विवि प्रशासन ने करीब 18 लाख 50 हजार रुपए की रिकवरी निकाल दी। इस पर 9 फीसदी ब्याज की पैनल्टी भी लगा दी गई।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्ति से पहले एक कार्मिक के लाखों की रिकवरी निकाले जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी घनश्याम सेन की विवि प्रशासन ने करीब 18 लाख 50 हजार रुपए की रिकवरी निकाल दी। इस पर 9 फीसदी ब्याज की पैनल्टी भी लगा दी गई।

विवि प्रशासन की इस कार्रवाइ से आक्रोशित अशैक्षणिक कार्मिक विश्वविद्यालय में विरोध कर रहे है, तो कर्मचारी नेता मोहम्मद मुस्तफा कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सिविल लाइन उनके आवास पर पहुंचे, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। ऐसे में मुस्तफा ने सिविल लाइन में ही धरना दे दिया। उनके साथ 2-3 कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News