भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान डाकघर से तिरंगे खरीद कर की अभियान की शुरुआत

भाजपा की ओर से चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान डाकघर से तिरंगे खरीद कर की अभियान की शुरुआत

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयापुरा स्थित प्रधान डाकघर से तिरंगे खरीद कर अभियान की शुरुआत की ।

कोटा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयापुरा स्थित प्रधान डाकघर से तिरंगे खरीद कर अभियान की शुरुआत की । भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीराज गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने तिरंगे खरीद कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य पोस्ट मास्टर से झंडे प्राप्त किए।

इस अवसर पर  हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को आज पूरा देश उत्साह के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी  द्वारा देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने का जो सपना सजाया गया है उसे पूरा करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत देश में हर घर पर तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय की आन- बान-शान का प्रतीक है। जिससे हर भारतवासी को गर्व होता है।

 पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष गिर्राज गौतम ने कहा कि हर राष्टÑभक्त युवा राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है  एवं जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। गौतम ने कहा कि यह केवल भाजपा का नहीं बल्कि पूरे देश का अभियान होना चाहिए । हमें गर्व है कि वर्तमान में देश में ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और यह अभियान भी उसी का हिस्सा है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद की निगाह से देख रही है। आज बड़ी संख्या में झंडे खरीदे गए हैं। साथ ही युवाओं एवं शहरवासियों से अपील की गई है कि अपने नजदीकी डाकघर जा दुकान पर जाकर झंडा अवश्य खरीद कर अपने घर पर लगाएं । साथ ही भाजपा व युवा साथियों के द्वारा भी हर घर पर झंडा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही टोलियां बनाकर शहर के प्रत्येक कॉलोनी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झंडे वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री व हाड़ोती नवनिर्माण परिषद कोटा शहर जिला अध्यक्ष मयंक विजय,युवा नेता किशोर सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष शुभम सैनी, विष्णु कुशवाह, सतीश लक्ष्यकार, हरीश प्रजापत, जयेश मंडावत, देव गौतम, अजय मेघवाल सहित कई युवा उपस्थित रहे। इधर भाजपा की ओर से सात अगस्त से घर-घर तिरंगा वितरण का अभियान चलाया जाएगा और 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लहराया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें