सौरव घोषाल ने जीता कांस्य पदक, भारत ने जीते 16 मेडल

पहला एकल स्क्वाश पदक दिलाया

सौरव घोषाल ने जीता कांस्य पदक, भारत ने जीते 16 मेडल

इससे पहले घोषाल का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पॉल कोल से हुआ था जहां उन्हें हार मिली थी। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का पहला स्क्वाश पदक भी है।

बर्मिंघम। भारत के स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रोप को हराकर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों का पहला एकल स्क्वाश पदक दिलाया। घोषाल ने कांस्य पदक मैच में विलस्ट्रोप को 11-6, 11-1, 11-4 से मात दी। इससे पहले घोषाल का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पॉल कोल से हुआ था जहां उन्हें हार मिली थी। यह बर्मिंघम में भारत का पहला स्क्वाश पदक भी है। भारत अब तक इस आयोजन में 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित 16 मेडल जीत चुका है।  

तुलिका ने जीता रजत पदक
भारतीय जुडोका तुलिका मान ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के महिलाओं की 78 किग्रा स्पर्धा का सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। फाइनल में वह अपनी प्रतिद्वंद्वी स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से हारी। 22 वर्षीय तुलिका सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रयूज से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने मैच में वापसी करते हुए इपॉन से मुकाबले की समाप्ति की। इससे पहले उन्होंने मॉरीशस की ट्रेसी डुरहोन को क्वार्टर फाइनल में हराया था। यह जूडो में भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले एल सुशीला देवी (रजत) और विजय कुमार (कांस्य) महिला 48 किग्रा और पुरुष 60 किग्रा में पदक जीत चुके हैं।

रोमांचक मुकाबले में हारकर भारत को बैडमिंटन में मिला रजत
भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में मलेशिया से हारने के बाद रजत पदक से संतोष किया। मलेशिया ने खेले गए स्वर्ण पदक मैच में भारत को 3-1 से मात दी। फाइनल में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पहले मैच में टेंग फोंग और वूई सोह के हाथों 18-21, 15-21 से हार मिली।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें