जन्नत जुबैर का होने जा रहा फिल्म डेब्यू

जन्नत को धर्मा प्रोडक्शन से भी ऑफर मिल गया है।

जन्नत जुबैर का होने जा रहा फिल्म डेब्यू

श्रद्धा और अर्जुन इस फि ल्म में केमियो रोल में नजर आएंगे। अब जन्नत को लेकर भी उम्मीदें की जा रही हैं कि करण ने उन्हें भी अपनी इस फि ल्म में कास्ट कर लिया है और वे जल्द ही आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

जन्नत जुबैर इन दिनों रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जन्नत शो में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई हैं, अगर वे शो को जीत भी जाती हैं तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी। खतरों के खिलाड़ी में जन्नत उम्र में सबसे छोटी हैं, लेकिन अपने से कही ज्यादा एक्सपीरियंस वाले कंटेस्टेंट्स को टक्कर देती हैं। 20 साल की जन्नत के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अब उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिला है।


जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री का बहुत फेमस चेहरा हैं। सोशल मीडिया पर भी जन्नत तगड़ी फैन फ्लोइंग रखती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही एक्ट्रेस को 43 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अब ऐसे में जन्नत को धर्मा प्रोडक्शन से भी ऑफर मिल गया है। बीते दिन जन्नत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने एक कप की फोटो पोस्ट की, जिस पर धर्मा 2.0 लिखा है, इसके साथ ही जन्नत ने चुप रहने वाली इमोजी भी बनाई। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से यही समझा जा रहा है कि उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की दबी जुबान में घोषणा की है। जन्नत ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


हाल में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और अर्जुन बिजलानी भी करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फि ल्म में अपने शामिल होने की जानकारी दी थी। श्रद्धा और अर्जुन इस फि ल्म में केमियो रोल में नजर आएंगे। अब जन्नत को लेकर भी उम्मीदें की जा रही हैं कि करण ने उन्हें भी अपनी इस फि ल्म में कास्ट कर लिया है और वे जल्द ही आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। इस फि ल्म में जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे वेटरन एक्टर्स भी शामिल हैं। जन्नत जुबैर अब तक काशी अब न रहे तेरा कागज कोरा, भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप, सियासत और दिल मिल गए जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित