महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का राजभवन घेराव किया, नेताओं ने दी गिरफ्तारी

धरने में कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का राजभवन घेराव किया,  नेताओं ने दी गिरफ्तारी

धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन का सांकेतिक घेराव किया और गिरफ्तारी दी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम केंद्र सरकार से डरने वाले लोग नहीं है।

जयपुर। महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत प्रदेश में प्रदर्शन किए गए। जयपुर में सिविल लाइन फाटक पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया गया। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन का सांकेतिक घेराव किया और गिरफ्तारी दी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम केंद्र सरकार से डरने वाले लोग नहीं है।

केंद्र और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा
धरने में कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के केंद्र की नीतियों के कारण है। केंद्रीय मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि देश में तानाशाही की सरकार चल रही है। विपक्ष को दबाया जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनके मुख्यालय में जाने नहीं दिया जा रहा है। ऐसा आजाद भारत में कभी नहीं हुआ। लोग महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल नहीं करे। इसलिए तिरंगे को अभियान बनाया गया है, जबकि कांग्रेस पार्टी का आजादी के पहले से ही तिरंगा धर्म है।

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक तरफ देश में महंगाई और बेरोजगारी को समाप्त करने में असफल सिद्ध हुई है, तो वहीं विपक्ष की दबाया जा रहा है। जांच एजेंसियों के जरिए चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। विपक्ष का जो भी नेता केंद्र सरकार से सवाल करते है। उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई की जाती है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता केंद्र की मोदी सरकार और ईडी से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा और साल होने वाले चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित