रवि दहिया और नवीन ने जीता गोल्ड मेडल

महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक प्राप्त किया

 रवि दहिया और नवीन ने जीता गोल्ड मेडल

रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

बर्मिंघम। रवि दहिया और विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए देश के लिए 2 गोल्ड मेडल जीते। दूसरी ओर पूजा गहलोत ने महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक प्राप्त किया। रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में 3 बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने अंकों की झड़ी लगा दी और अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण जीत लिया। 

नवीन ने दिलाया गोल्ड
नवीन कुमार ने 74 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से पराजित कर भारत को कुश्ती में 6 स्वर्ण पदक दिलाया। पहलवान पूजा गहलोत ने 50 किग्रा के कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफेक को मात दी। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News