24 घण्टों में 38 हजार पशु संक्रमित, 1553 की मौत

पहले चरण में राज्य सरकार पांच लाख डोज खरीदकर लगवाएगी 

24 घण्टों में 38 हजार पशु संक्रमित, 1553 की मौत

राज्य में अब तक 2 लाख, 31 हजार, 907 पशु संक्रमित हुए। एक लाख, 94 हजार, 206 पशुओं का इलाज चल रहा है, जबकि 83 हजार 740 ठीक हो गए।

जयपुर। राज्य में लम्पी स्कीन बीमारी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। पिछले 24 घण्टों में 38 हजार, 83 पशु संक्रमित हुए हैं और 1553 पशुओं की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2 लाख, 31 हजार, 907 पशु संक्रमित हुए। एक लाख, 94 हजार, 206 पशुओं का इलाज चल रहा है, जबकि 83 हजार 740 ठीक हो गए। बीमारी से अब तक 10 हजार 882 पशुओं की मौत हो गई। लम्पी से पशुओं की हालात खराब होने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्रियों ने राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। केन्द्र सरकार ने राज्य को पशुओं के लिए गोट पॉक्स वैक्सीन खरीदने की सहमति दे दी है। पशुपालन विभाग सचिव पीसी किशन के अनुसार केन्द्र सरकार ने राज्य को बीस लाख गोट पॉक्स वैक्सीन खरीदने की अनुमति दी है। इसके तहत राज्य सरकार पहले चरण में पांच लाख डॉज खरीदकर इसी सप्ताह बीमारी से अप्रभावित पशुओं का टीकाकरण करवाएगी।


अब तक किस जिले में कितनी मौत-

जोधपुर    1316
बाड़मेर    1553
जैलसमेर    541
जालौर    1006
पाली        311
सिरोही    64
बीकानेर    998
चूरू        401
श्रीगंगानगर    1939
हनुमानगढ़    913
अजमेर    170
नागौर        916
जयपुर    29
सीकर    153
झुंझुनूं    44
जोधपुर    74

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि
स्थानीय लोगों ने अंतरिम रूप से एक अस्थायी मार्ग का उपयोग करना शुरू कर दिया। घटना रात के दौरान होने...
मलेशिया सेना के दो हेलिकॉप्टरों की रिहर्सल के दौरान टक्कर, 10 लोगों की मौत
असर खबर का - कृषि सुपरवाइजरों ने फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाइश की
BJP List : लद्दाख लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा
सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
भीख मंगवाने के लिए किया बालक का अपहरण, 2 बदमाश गिरफ्तार 
पाकिस्तान, ईरान ने देश में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला