कोटा दक्षिण वार्ड 17 : स्मार्ट सिटी का हिस्सा, फिर भी विकास को तरसा

नहीं बनी सड़क व नालियां, बेहतर सुविधाओं का इंतजार कर रहे लोग

कोटा दक्षिण वार्ड 17 :  स्मार्ट सिटी का हिस्सा, फिर भी विकास को तरसा

शहर में कोटा दक्षिण नगर निगम के वार्ड 17 की कई कॉलोनियां स्मार्ट सिटी का हिस्सा होने के बावजूद विकास को तरस रही हैं। इन कॉलोनियों में न तो सड़क है और न ही नालियां। पानी का संकट भी बरकरार है।

कोटा। एक तरफ तो शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहर में कोटा दक्षिण नगर निगम के वार्ड 17 की कई कॉलोनियां स्मार्ट सिटी का हिस्सा होने के बावजूद विकास को तरस रही हैं। इन कॉलोनियों में न तो सड़क है और न ही नालियां। पानी का संकट भी बरकरार है। नगर विकास न्यास से अनुमोदित होने के बावजूद स्थानीय लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।बोरखेड़ा क्षेत्र की कई कॉलोनियां इस वार्ड का हिस्सा हैं। इन कॉलोनियों को बसे हुए बरसों हो गए हैं। इसके बावजूद विकास की बयार अभी तक यहां पर नहीं पहुंच पाई है। वार्ड की अधिकांश कॉलोनियों में स्थित मकानों के पट्टे बन चुके हैं। फिर भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। कॉलोनियों में सड़क का अभाव है। ऐसे में लोगों को जर्जर राह पर आवागमन करना पड़ता है। नालियोंं का निर्माण अभी तक नहीं करवाया गया है। इस कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही फैल रहा है। पानी के रिसाव से राह और जर्जर होती जा रही है। गंदा नाला दे रहा पीड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरखेड़ा क्षेत्र में कई कॉलोनियों के बीच से एक नाला निकल रहा है। इस नाले की सफाई बरसों से नहीं हुई है। इस कारण पास की कॉलोनियों के लोग दुर्गंध से परेशान है। वहीं पूरा नाला कचरे से अटा हुआ है। तेज बरसात के दौरान नाला ओवरफ्लो हो जाता है और गंदा पानी कॉलोनियों में भर जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। वहीं कॉलोनियों में नियमित रूप से सफाई भी नहीं होती है। जिससे जगह-जगह पर कचरे के ढेर पड़े रहते हैं। कचरे को मवेशी चारों तरफ फैला देते हैं। पाइप लाइन डाल कर भूल गए वार्ड में स्थित फैंडस कॉलोनी में काफी समय से पेयजल संकट बना हुआ है। यहां पर करीब एक साल पहले पेयजल आपूर्ति के लिए पाइन लाइन डाली गई थी। उसके बाद इसकी सुध नही ली गई। अभी तक इस लाइन से कनेक्शन नहीं किए गए हैं। जिससे लोग शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। कई जगहों पर सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क मार्ग खोदा गया था, जिसे कार्य पूरा होने के बाद अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। फै्रन्डस कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन डालने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। जलदाय विभाग व यूआईटी को कई बार समस्या बताई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - जयराज सिंह हाड़ा, जनप्रतिनिधि वार्ड की कई कॉलोनियों में समय पर कचरे का उठाव नहीं होता है। इससे चारों तरफ दुर्गंध फैलती रहती है। फै्रंडस कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ही नगर निगम ने कचरा प्वाइंट बना रखा है, जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों की, लेकिन इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया। इससे परेशानी हो रही है। - विनीत राय, निवासी फ्रैंडस कॉलोनी इस वार्ड की अधिकांश कॉलोनियां अनुमोदित हो चुकी है और लोगों ने पट्टे भी बनवा लिए हैं, इसके बावजूद यहां पर विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है। फ्रैंडस कॉलोनी में पाइप लाइन डालने के बाद अभी तक कनेक्शन नहीं किए। वहीं कई कॉलोनियों में सड़क व नालियां तक नहीं बनवाई है। - बबलू कसाना, वार्ड पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग