पानी में डूबने से युवक की मौत

सिरोही रेवदर  माउंट आबू की गोद में स्थित कुड़ेश्वर महादेव के बहते झरनो में नहाते समय पानी की गहराई में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

पानी में डूबने से युवक की मौत

श्रावण माह के अंतिम सोमवार को लेकर अनादरा की पहाड़ियों में स्थित अति प्राचीन कडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के बाद में साथियो के साथ में मंदिर के पास में बहते झरने के पास में नहाने गया था। लेकिन नहाते समय हेमन्त अचानक पानी की गहराई की और चला गया और डूबने लगा।

सिरोही रेवदर  माउंट आबू की गोद में स्थित कुड़ेश्वर महादेव के बहते झरनो में नहाते समय पानी की गहराई में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दरअसल सिरोही भटकता निवासी हेमन्त माली अपने साथियो के समूह में श्रावण माह के अंतिम सोमवार को लेकर अनादरा की पहाड़ियों में स्थित अति प्राचीन कडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के बाद में साथियो के साथ में मंदिर के पास में बहते झरने के पास में नहाने गया था। लेकिन नहाते समय हेमन्त अचानक पानी की गहराई की और चला गया और डूबने लगा। और बाहर नही निकल सका। हेमन्त को डूबता देख अन्य साथी उसे खोजने लगे लेकिन काफी देर तक खोजने के बाद में नही मिला। जिस पर पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही अनादरा थानाधिकारी गीतासिंह मय जाप्ता मौके पर पहुँचा और गोताखोरों द्वारा खोजबीन शुरू कर दी लेकिन करीबन 2 घण्टे तक खोजते रहे। लेकिन फिर भी मिला तो अंत में उड़वारिया सरपंच जेताराम चौधरी ने पानी में स्लान्ग् लगाई और खोजना शुरू किया तो महज 10 मिनट में ही हेमन्त के शव को खोज कर बाहर निकाला दिया। कुंडेश्वर महादेव मंदिर माउंट आबू थाना क्षेत्र में होने के कारण घटना की जानकारी माउंट आबू थाना पुलिस दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News