महाराष्ट्र: 18 नए मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली

शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं

महाराष्ट्र: 18 नए मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली

भाजपा और शिवसेना (शिंदे समूह) के 18 नए मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। कैबिनेट में शामिल होने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं।

मुंबई। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के करीब 40 दिनों के बाद मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करके 18 नये चेहरों को शामिल किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं और दोनों पार्टियों के बीच 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रियों ने शपथ ली है। शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। सबसे अमीर मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा हैं।

भाजपा और शिवसेना (शिंदे समूह) के 18 नए मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। कैबिनेट में शामिल होने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं। शिंदे समूह से दादा भुसे, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। सभी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कैबिनेट में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कुल 20 मंत्री होंगे।  इस शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News