मध्यप्रदेश में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के भिण्ड में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊमरी थाना क्षेत्र के नुन्हाटा गांव में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मृत्यु हो गयी।

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊमरी थाना क्षेत्र के नुन्हाटा गांव में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मृत्यु हो गयी।

यह लोग बैलगाड़ी पर जा रहे थे, तभी लटक रहे तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में दो अन्य लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गये है। इन दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News