महाराष्ट्र में आयकर विभाग की 2 स्टील कंपनियों पर छापेमारी, 58 करोड़ कैश बरामद

छापेमारी में 390 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

महाराष्ट्र में आयकर विभाग की 2 स्टील कंपनियों पर छापेमारी, 58 करोड़ कैश बरामद

छापेमारी में 390 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना बरामद किया गया है। इस छापेमारी को गोपनीय रखा गया था।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने 2 स्टील कंपनियों पर छापेमारी की। छापेमारी में 390 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना बरामद किया गया है। इस छापेमारी को गोपनीय रखा गया था। छापेमारी की आधिकारिक जानकारी किसी को भी नहीं दी गई थी। आयकर विभाग को जालना की 4 स्टील कंपनियों में गड़बड़ी की सूचना मिली थी।

छापेमारी में एक फार्महाउस से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बरामद नकदी को गिनने में 13 घंटे का समय लग गया। इसके अलावा छापेमारी में महत्वपू्र्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए है।

Post Comment

Comment List

Latest News