दंपती ने किया बेटे-बेटी के साथ खुदकुशी का प्रयास, कीटनाशक पीने से बिगड़ी हालत

बुआ के घर जाते वक्त साबी नदी इलाके में बस से उतरकर की थी सुसाइड की कोशिश

दंपती ने किया बेटे-बेटी के साथ खुदकुशी का प्रयास, कीटनाशक पीने से बिगड़ी हालत

परिवार ने ऐसा क्यों किया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। चारों में से किसी के भी बयान नहीं हो पाए हैं।

कोटपूतली। समीप के आसपुरा गांव के रहने वाले एक दंपित्त ने बेटा और बेटी के साथ कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की नाकाम कोशिश की। यह घटना अलवर के मुंडावर थाना क्षेत्र के हटूंडी गांव में हुई। कीटनाशक पीने के बाद चारों बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता व पुत्र की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि पत्नी और बेटी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। सूचना पर कोटपूतली व बहरोड़ सहित मुंडावर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार ने कर्ज के चलते सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। सुसाइड की कोशिश करने वाले विनोद कुमार यादव (37) के चचेरे भाई दशरथ ने पुलिस को बताया कि विनोद की मां की 4 साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां के इलाज पर विनोद ने 15 लाख रुपए खर्च किए थे। इससे खेती-किसानी करने वाले विनोद पर काफी कर्ज चढ़ गया था। कर्ज की वजह से विनोद परेशान था। बुआ से मिलने निकला था परिवार : पुलिस के मुताबिक, विनोद और उसकी पत्नी ममता (35) कोटपूतली के आसपुरा गांव में रहते हैं। बुधवार सुबह विनोद अपनी पत्नी ममता व बेटी प्रिया (17) और बेटे निखिलेश (10) के साथ कोटपूतली से बस से अलवर के कोटकासिम स्थित करनीकोट में बुआ से मिलने निकला था, लेकिन परिवार आधे रास्ते पहुंचकर मुंडावर थाने के हटूंडी गांव के पास साबी नदी इलाके में उतर गया। वहां विनोद, ममता, प्रिया व निखिलेश ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिवार ने ऐसा क्यों किया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। चारों में से किसी के भी बयान नहीं हो पाए हैं। तबियत बिगड़ने लगी तो किया फोन: बताया जाता है कि तबियत बिगड़ने लगी तो विनोद ने बुआ के लड़के सोनू को फोन किया। सोनू जयपुर रहता है। सोनू ने अपने घर करनीकोट फोन करके बड़े भाई राजकुमार को सूचना दी। राजकुमार ने विनोद से फोन पर बात की और मौके पर पहुंचकर सभी को बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद विनोद के चचेरे भाई दशरथ को मामले की जानकारी दी गई। दशरथ की मानें तो विनोद परिवार सहित बुआ के घर जाने के लिए निकला था, किन्तु परिवार ने रास्ते में ही उतरकर कीटनाशक पी लिया। विनोद काफी समय से कर्ज के चलते परेशान था। उस पर लाखों रुपए का कर्जा था। मां की 4 साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके इलाज में 15 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो गए थे। बेटी 12वीं की छात्रा है और बेटा छठी क्लास में है। विनोद का बड़ा भाई बबलू है और दोनों भाई खेती करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी