432 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदला 

गांव और शहर दोनों में एक-एक हजार स्कूल है

432 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदला 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के मुताबिक प्रदेश में दो हजार स्कूलों को हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम में तब्दील करना है।

जयपुर। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 432 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया है। इन स्कूलों में इसी सत्र में पढ़ाई शुरू होगी और पहले साल कक्षा एक से 5 तक की कक्षाओं में ही अंग्रेजी माध्यम में एडमिशन हो सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के मुताबिक प्रदेश में दो हजार स्कूलों को हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम में तब्दील करना है। इसमें गांव और शहर दोनों में एक-एक हजार स्कूल है। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम स्कूल बदलने के नियमों में फेरबदल किए थे। पहले 12वीं तक के स्कूलों को हिन्दी से अंग्रेजी में बदल दिया था, लेकिन अब पहली से 5वीं तक के स्कूलों ही हिन्दी से अंग्रेजी में तब्दील हुए है। 

इन स्कूलों में कक्षा छह से 12 में हिन्दी माध्यम ही संचालित होगा। रूपान्तरण से पूर्व स्कूलों में जिस तृतीय भाषा का संचालन किया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरण के बाद भी उन स्कूलों में उसी तृतीय भाषा का संचालन होगा। इन स्कूलों में नॉन टीचिंग पदों को बिना इंटरव्यू के सीधा ही पदस्थापन से भरा जाएगा। स्कूलों में आवश्यक अतिरिक्त पदों को विभाग प्रारंभिक शिक्षा विभाग में उपलब्ध आरक्षित पदों और अन्य स्कूलों से वर्तमान स्वीकृत स्ट्रेंथ के तहत ही की जाएगी। पदों की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में अतिरिक्त पदों के लिए अलग से स्कूलवार प्रस्ताव भेजे जाने होंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News