अशोक गहलोत ने अपने ही नेताओं पर साधा निशाना

कार्यकर्ताओं को भड़काने वालों पर प्रहार किया

अशोक गहलोत ने अपने ही नेताओं पर साधा निशाना

गहलोत बोले कि हमारे कुछ नेता कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं। वे कहते हैं कि कार्यकर्ता का मान सम्मान होना चाहिए। कार्यकर्ता का मान सम्मान आपने कभी किया भी है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीद स्मारक पर पीसीसी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार के साथ-साथ अपने नेताओं पर भी निशाना साधा। गहलोत ने मान सम्मान की बात कह कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भड़काने वालों पर प्रहार किया। गहलोत बोले कि हमारे कुछ नेता कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं। वे कहते हैं कि कार्यकर्ता का मान सम्मान होना चाहिए। कार्यकर्ता का मान सम्मान आपने कभी किया भी है। क्या होता है मान-सम्मान, क्या होता है। हम तो मान सम्मान पाते पाते ही कार्यकर्ता से नेता बने हैं। गहलोत ने नियुक्तियों के आस देख रहे नेताओं को भी इशारा कर कहा कि भरोसा रखे। आलाकमान ने एक सिस्टम बना दिया है। पद मिलने के बाद कार्यक्रमों में नहीं आने वाले नेताओं पर कहा कि कुछ लोग पद मिलने के बाद गायब हो जाते है। कुछ लोग बिना पद मिले ही कार्यक्रमों में आकर कांग्रेस को जिंदा रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने केन्द्र सरकार और आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और केजरीवाल एक ही तरह के लोग हैं, कोई केजरीवाल के झांसे में ना आए, केजरीवाल अपने आप को राष्ट्रीय नेता बनना चाहता है। केजरीवाल ने गांधी की फोटो ही हटा दी। भाजपा ने गोवा,मणिपुर,कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में पैसे के बल पर सरकारें बदल दी। सरकारी एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं। 

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का सड़कों पर संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र हमे ईडी, इनन्कम टैक्स, सीआईडी के जरिए डराने की कोशिश कर रही है,लेकिन हम नहीं डरेंगे। आधुनिक भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू की देन है। कांग्रेस के 17 से 28 अगस्त तक मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। 28 अगस्त को सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में रैली में 50 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। गांव गांव निकली तिरंगा यात्रा से बेहतरीन माहौल बना है। कांग्रेस की सभा मे कई मंत्री,विधायक और कांग्रेस नेता शामिल हुए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत